गोद भराई कार्यक्रम में भोजन के बाद बिगड़ी तबीयत, प्रशासन ने लड्डू और मावे के नमूने जांच के लिए भेजे मंदसौर। दलौदा तहसील के ग्राम कचनारा में गोद भराई कार्यक्रम के दौरान मावे के लड्डू खाने के बाद करीब 35 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उपचार के लिए नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 21 लोगों को मंदसौर रेफर किया गया। बीएमओ डॉ.अभिषेक जैन के अनुसार, सभी मरीजों की स्थिति अब सामान्य है। घटना के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। लड्डू और उन्हें बनाने में इस्तेमाल किए गए मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। भोजन के दो से ढाई घंटे बाद बिगड़ी तबीयत