मन्दसौर के युवा मोटिवेशनल स्पीकर, लाइफ कोच और लेयर थ्री एकेडमी के संचालक श्याम मुजावदिया भी हुए विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित
मन्दसौर। भारत के नंबर 1 मोटिवेशनल स्पीकर और कॉर्पोरेट ट्रेनर सोनू शर्मा की बहुप्रतीक्षित किताब ‘सफलता के 24 अध्याय’ का भव्य विमोचन रविवार को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित द क्लेरिज होटल में आयोजित हुआ। इस समारोह में देशभर से प्रख्यात हस्तियों, मोटिवेशनल स्पीकर्स, लाइफ कोच और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स ने शिरकत की, जिसने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला, देवी चंद्रलेखा, शंकराचार्यजी और प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा जैसे दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। इसके साथ ही मंदसौर, मध्यप्रदेश से उभरे देश के चर्चित मोटिवेशनल स्पीकर और लेयर थ्री एकेडमी के संचालक श्याम मुजावदिया को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। श्याम मुजावदिया लॉ ऑफ अट्रैक्शन और सबकॉन्शियस माइंड के सिद्धांतों के माध्यम से सकारात्मकता का संदेश फैलाने और अंग्रेजी भाषा के उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं। श्याम मुजावदिया के यूट्यूब चैनल पर 5 लाख से ज्यादा और लेयर थ्री एकेडमी के यूट्यूब चैनल पर 3 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर है। इंस्टाग्राम पर 2 लाख लोग फॉलो करते है।
सोनू शर्मा, जो डायनेमिक इंडिया ग्रुप के संस्थापक और भारत के सबसे युवा प्रेरक वक्ताओं में से एक हैं, ने इस किताब के माध्यम से लोगों को उनकी आंतरिक क्षमता को पहचानने, जीवन में सफलता हासिल करने और चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया है। एक लेखक और उद्यमी के रूप में उनकी यह कृति निश्चित रूप से पाठकों को प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सोनू शर्मा की इस नई उपलब्धि की सराहना की और किताब को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक शक्तिशाली माध्यम बताया। सफलता के 24 अध्याय न केवल प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि यह हर उस व्यक्ति के लिए एक मार्गदर्शक है जो अपने सपनों को साकार करना चाहता है।
यह आयोजन न केवल एक किताब का लोकार्पण था, बल्कि सकारात्मकता, प्रेरणा और सफलता के विचारों का उत्सव भी था, जो सोनू शर्मा और उनके जैसे प्रेरक वक्ताओं के प्रयासों से देशभर में फैल रहा है।
Author: Yogesh Porwal
वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। राष्ट्रीय समाचार पत्र हमवतन, भोपाल मेट्रो न्यूज, पद्मिनी टाइम्स में जिला संवाददाता, ब्यूरो चीफ व वर्ष 2015 से मन्दसौर से प्रकाशित दशपुर दिशा समाचार पत्र के बतौर सम्पादक कार्यरत, एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है। पोरवाल, खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित है तथा खोजी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित भी किए जा चुके है। योगेश पोरवाल ने इग्नू विश्वविद्यालय दिल्ली एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, न्यू मीडिया में पीजी डिप्लोमा और मास्टर डिग्री प्राप्त की, इसके अलावा विक्रम विश्वविद्यालय से एलएलबी, एलएलएम और वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय से सायबर कानून में अध्ययन किया है।









