मंदसौर। जनजातीय कार्य विभाग मंदसौर अंतर्गत संचालित भैसोदा आदिवासी कन्या आश्रम की नन्हीं-नन्हीं बालिकाओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत कर समाज में जागरूकता का संदेश दिया। यह कार्यक्रम आश्रम की बालिकाओं के समग्र विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों का हिस्सा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आश्रम में बालिकाओं को न केवल शिक्षा प्रदान की जा रही है, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं। नाटक के माध्यम से बालिकाओं ने बाल विवाह के दुष्परिणामों को दर्शाया, जो दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ गया। इस प्रकार की पहल से आश्रम बालिकाओं में आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित कर रहा है।

आश्रम की अधीक्षक ने छात्रावास की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में जुटी हुई हैं। वे बालिकाओं को बेहतरीन शिक्षा और नैतिक मूल्यों से युक्त विकास प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। अधीक्षक के नेतृत्व में आश्रम जनजातीय बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होंगे। जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों ने भी आश्रम की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया है।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









