स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उज्ज्वल कल – सुधार एवं पुनर्निर्माण अभियान, लायंस क्लब जावरा द्वारा उप जेल जावरा में प्रेरणादायक कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा। लायंस क्लब जावरा ने “उज्ज्वल कल – सुधार एवं पुनर्निर्माण अभियान” के अंतर्गत उप जेल जावरा में एक विशेष प्रेरणादायक एवं पुनर्वास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमान परमानंद जी चोहान विशेष एव अतिरिक्त जिला न्यायधीश महोदय रहे जिन्होंने बंदियों को जेल ने चिंता नहीं चिंतन कर व्यक्तित्व निर्माण पर वक्तव्य दिया, साथ ही लायंस क्लब अध्यक्ष यश जैन एडवोकेट द्वारा बंदियों को जेल ने बंद होने पर पूरा परिवार सजा भुगतता हैऔर बेहतर नागरिक बनने के साथ ही राष्ट्रीय पर्व की महत्ता से अवगत कराते हुए देश के प्रति अपने दायित्व का बोध कराया।
लायन सुरेश मेहता ने बंदियों को नई सोच के साथ आगे जीवन जीनों को कहा एव लायन अर्पित चत्तर एडवोकेट द्वारा बंदियों को जेल से बाहर निकाल कर समाज निर्माण में सकारात्मक योगदान देते हुए पुनः अपराध नहीं करने की शपथ दिलवाई साथ ही इस दौरान लायंस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बंदियों से संवाद करते हुए जीवन में बदलाव लाने, समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करने और पुनः नई शुरुआत करने के लिए आवश्यक प्रेरणा प्रदान की।

वक्ताओं ने यह संदेश दिया कि गलतियों से सीख लेकर जीवन में सुधार करना ही सच्ची सफलता है।
इस अवसर पर बंदियों के लिए शिविर के पश्चात फल व बिस्किट वितरण किया गया एवं मुख्य अतिथि के सान्निध्य में पौधोंरोपण किया गया ।
लायंस क्लब का उद्देशय “हर व्यक्ति को दूसरा अवसर मिलना चाहिए। हमारा उद्देश्य है कि यह शिविर बंदियों के जीवन में नई दिशा और ऊर्जा भर सके।”
उप जेल प्रशासन ने लायंस क्लब की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम लायंस क्लब के कमल जैन, सुजानमल कोचट्टा, घनश्याम रामनानी, अरुण संघवी, गोपाल सेठिया , कोषाध्यक राकेश पी कोचट्टा, हेमंत श्रीमाल, विनोद सेठिया, पदाधिकारीगण एवं जेल प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन लायन मुस्तुफा सेफ द्वारा किया एव आभार पर्यावरण समिति चेयरमैन लायन राजेश धाकड़ द्वारा किया गया ।
लायंस नेत्र चिकित्सालय पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया जाकर सेवा गतिविधि के अंतर्गत क्लब के माध्यम से शिक्षा हेतु शिक्षण सामग्री संस्था पदाधिकारियों द्वारा जरुरतमंद बच्चों को भेंट की गई।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!