दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा। स्टेशन रोड पुलिस ने चोरी के एक ऑटो रिक्शा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फरियादी बल्लू उर्फ रियासत अब्बासी (40 वर्ष), निवासी काजीपुरा पुलिया के पास, रतलाम, ने थाना स्टेशन रोड पर शिकायत दर्ज की थी कि उनके घर के सामने खड़ा ऑटो रिक्शा (रजि. नंबर MP-43-K-4216) कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। इस पर थाना स्टेशन रोड में अपराध क्रमांक 514/25, धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान, मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सालाखेड़ी से उंकाला रोड पर विस्तारा पार्क के पास से चोरी गया ऑटो रिक्शा बरामद किया। ऑटो के साथ आरोपी मजहर अब्बास उर्फ मजर (30 वर्ष), निवासी अर्जुन नगर, पानी की टंकी के पास, चोकी सालाखेड़ी, रतलाम को गिरफ्तार किया गया।

जप्त संपत्ति:
पुलिस ने काले रंग का ऑटो रिक्शा (रजि. नंबर MP-43-K-4216), जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है, आरोपी के कब्जे से जप्त किया।
सराहनीय योगदान:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी, कांस्टेबल अजय शर्मा (408), ललित जगावत (96), अनिल सोलंकी (506), और धीरज सोलंकी (197) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









