शामगढ़ सिविल हॉस्पिटल में लापरवाही: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला को नहीं मिला बेड, स्टाफ पर बदसलूकी का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शामगढ़ (विजय जोशी)। शामगढ़ सिविल हॉस्पिटल में एक बार फिर स्टाफ की लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार को सुबह 5 बजे शकुंतला बाई (दसौरिया) को तीव्र प्रसव पीड़ा के कारण उनके परिजनों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए लाया, लेकिन स्टाफ नर्सों ने उन्हें भर्ती करने में आनाकानी की। इतना ही नहीं, गर्भवती महिला को बेड उपलब्ध कराने के बजाय परिजनों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी भी की गई।

परिजनों का आरोप है कि स्टाफ की उदासीनता के कारण शकुंतला बाई को उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना ने हॉस्पिटल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मरीजों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!