जावरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जावरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जावरा नगर इकाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जावरा जिला संघ कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बाबू दादा चौहान (गाड़ी-लोहार समाज के प्रतिनिधि) रहे, जबकि मंचासीन श्रीमान धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया (माननीय नगर संघचालक) उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। “भारत माता की जय” और अन्य देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा। नगर कार्यवाह श्री आकाश भावसार ने अपने बौद्धिक संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान और राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता का सही अर्थ तभी है, जब हम समाज, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए तत्पर रहें।”

उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों और नागरिकों से राष्ट्रहित में प्रतिदिन कम से कम एक घंटा समर्पित करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर यह संकल्प सभी को राष्ट्र के लिए और अधिक सक्रिय बनाएगा।

कार्यक्रम में नगर के स्वयंसेवक, कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “जय श्रीराम” और “जय मां भारती” के उत्साहपूर्ण नारों के साथ हुआ।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!