एम्बुलेंस की आड़ में ड्रग्स तस्करी का खुलासा, 1.609 किलो मेफेड्रोन बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने नीमच-रतलाम बायपास रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्थान नंबर की एम्बुलेंस से 1.609 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) जब्त किया है। इस कार्रवाई में तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 17 अगस्त की रात की है, जब सीबीएन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

तस्करी का अनोखा तरीका
तस्करों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एम्बुलेंस में एक कथित क्षयरोग (टीबी) मरीज को रखा था, जिसे बहाना बनाकर ड्रग्स की तस्करी की जा रही थी। जांच में पाया गया कि मरीज की हालत इतनी गंभीर नहीं थी कि उसे एम्बुलेंस की जरूरत हो, और न ही उसके साथ कोई परिजन मौजूद था। इस संदिग्ध स्थिति ने अधिकारियों का ध्यान खींचा। वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक पूछताछ में आरोपियों ने मेफेड्रोन तस्करी की बात कबूल कर ली।

मंदसौर से गुजरात तक तस्करी का जाल
जांच से पता चला कि मादक पदार्थ मंदसौर क्षेत्र से लाया गया था और इसे गुजरात ले जाया जा रहा था। सीबीएन की तीन टीमों ने मिलकर एमआईटी चौराहा, मंदसौर के पास एम्बुलेंस को घेरकर तस्करों को धर दबोचा।

कानूनी कार्रवाई
बरामद मेफेड्रोन और एम्बुलेंस को एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 42, 8/22(c), और 60(3) के तहत जब्त किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और मामले की गहन जांच जारी है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!