टकरावद (पंकज जैन)। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एसडीएम पवन बारिया के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने आज सुबह कुंडला खानखेड़ी, गांधी सागर डूब क्षेत्र में अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई की। सहायक खनिज अधिकारी गजेंद्र डाबर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर कुकडेश्वर और मनासा थानों में रखवाए गए।
हालांकि, गांधी सागर के बैकवाटर में संचालित 7 फाइटरों में से एक भी फाइटर को जब्त नहीं किया गया। शिकायतकर्ताओं ने जब फाइटरों को पकड़ने की मांग की, तो खनिज विभाग की टीम ने जवाब दिया कि अगली कार्रवाई में फाइटरों पर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध रेत खनन का मुख्य कार्य फाइटरों के जरिए होता है, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली केवल परिवहन के लिए उपयोग होते हैं।

बताया जा रहा है कि फाइटरों के मालिकों के राजनैतिक प्रभाव के कारण खनिज विभाग निष्पक्ष और पूर्ण कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इस कार्रवाई से अवैध खनन पर कुछ हद तक अंकुश लगने की उम्मीद है, लेकिन फाइटरों पर कार्रवाई न होने से स्थानीय लोग नाराज हैं और प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









