शामगढ़ (विजय जोशी)। मध्य प्रदेश के सीतामऊ क्षेत्र के मकोडिया गांव में चंबल नदी को पार करते समय एक डोंगी पलटने से एक महिला की दुखद मौत हो गई। यह हादसा चौमहला में पुलिया के अभाव के कारण हुआ, जिसके चलते स्थानीय लोग नदी पार करने के लिए डोंगी का सहारा लेने को मजबूर हैं।घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने महिला के शव की तलाश शुरू की। SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 8 बजे महिला के शव को नदी से बाहर निकाला।स्थानीय लोगों का कहना है कि चौमहला में पुलिया नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। नदी पार करने के लिए असुरक्षित डोंगियों का उपयोग क्षेत्रवासियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पुलिया निर्माण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है, और प्रशासन पर पुल निर्माण के लिए त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









