गरोठ सिविल हॉस्पिटल में बिना अनुमति काटा गया नीम का हरा-भरा वृक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गरोठ। गरोठ के सिविल हॉस्पिटल में निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा बिना नगर परिषद की अनुमति के एक वर्षों पुराने हरे-भरे नीम के पेड़ को उखाड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि ठेकेदार के निर्माण कार्य में यह पेड़ बाधा बन रहा था, जिसके चलते इसे काट दिया गया। यह घटना उस समय सामने आई जब एक ओर लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर शासकीय कार्यालयों में हरे वृक्षों को काटने का कार्य किया जा रहा है।

नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी गिरीश शर्मा ने बताया कि ठेकेदार ने हरे पेड़ को काटने के लिए नगर परिषद से कोई अनुमति नहीं ली थी। उन्होंने इस कार्य को नियमों का स्पष्ट उल्लंघन करार देते हुए उचित कार्रवाई की बात कही।
इस घटना ने स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा की है, और पर्यावरण प्रेमी इस तरह के कृत्यों पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!