जीरन। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विकास डावर के निर्देशन में आज ISDP कॉलोनी क्षेत्र में संपत्ति कर एवं जलकर के बड़े बकायादारों के विरुद्ध सख्त वसूली अभियान चलाया गया।
कार्यवाही के दौरान कुल 6 जल कनेक्शन विच्छेद (डिस्कनेक्ट) किए गए तथा मौके पर ही 45,000 रुपये की नकद वसूली की गई।

यह अभियान राजस्व प्रभारी राधेश्याम, ईश्वर सिंह, धर्मेन्द्र सहित अन्य कर्मचारियों की टीम ने संपन्न किया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विकास डावर ने बताया कि बकाया वसूली का यह अभियान अब अनवरत जारी रहेगा। शीघ्र ही शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में भी बड़े बकायादारों के खिलाफ इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका ने सभी बकायादारों से अपील की है कि वे शीघ्र अपना बकाया जमा करें, अन्यथा कनेक्शन विच्छेद, कुर्की जैसी कानूनी कार्रवाई से उन्हें गुजरना पड़ेगा।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









