पत्रकारों की आवाज़ को और बुलंद करते हुए आंचलिक पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जावरा। पत्रकारों की एकजुटता और अधिकारों की मजबूती की दिशा में आंचलिक पत्रकार संघ भोपाल (रजि.म.प्र.शासन) ने प्रदेशभर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान प्रदेश अध्यक्ष रमेश टाक के नेतृत्व में पूरे उत्साह के साथ चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुराने सदस्यों के परिचय-पत्रों का नवीनीकरण और नए पत्रकारों को संगठन से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।

प्रदेश महासचिव अभय सुराणा ने बताया कि सभी जिलाध्यक्षों एवं ब्लॉक अध्यक्षों से आग्रह किया गया है कि वे इस अभियान को गति प्रदान करें और नवंबर माह में अधिक से अधिक पत्रकार साथियों के परिचय-पत्रों का नवीनीकरण करवाएं। साथ ही जो पत्रकार अब तक संघ से नहीं जुड़े हैं, उन्हें भी संगठन से जोड़ने का प्रयास करें।

सुराणा ने बताया कि संभागीय अध्यक्ष रामचंद्र गिरी, रतलाम जिलाध्यक्ष संजय चौधरी और महामंत्री रमेश सोनी अपनी पूरी टीम के साथ अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंचलिक पत्रकार संघ प्रदेश का एकमात्र ऐसा संगठन है जो प्रदेश, जिला और ग्रामीण स्तर के पत्रकारों के हित में सदैव तत्पर रहता है तथा पत्रकार एकता की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!