प्रदेश में इंसान तो ठीक अब पशु भी सुरक्षित नहीं – श्री टूटेजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। शहर के रामघाट क्षेत्र के बाकड़ी फार्म में गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति ने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को गोली मार दी। निर्दोष पशु पर इस प्रकार का कृत्य करना बेहद निंदनीय है। यह घटना मध्य प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था का उदाहरण है।
यह बात कहते हुए जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनजीतसिंह टूटेजा ने कहा कि रामघाट क्षेत्र में एक पालतू कुत्ता पड़ोसी के खेत में चला गया था। इसी बात पर नाराज होकर इस व्यक्ति ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से कुत्ते पर फायर कर दिया। गोली लगते ही कुत्ता जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। छोटी सी बात को लेकर इस प्रकार का कृत्य करना उचित नहीं है। बंदूक का लायसेंस व्यक्ति का अपनी सुरक्षा के लिए प्रदान किया जाता है न कि हिंसा करने के लिए। इस प्रकार का कृत्य बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। श्री टूटेजा ने कहा कि भाजपा के राज में अब आमजन तो ठीक पशु भी सुरक्षित नहीं है। आज देश, प्रदेश के साथ मंदसौर जिले की कानून व्यवस्था कठघरे में खडी है, लचर कानून व्यवस्था के कारण आपराधिक किस्म के लोगों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं, जिस पर लगाम कसना बेहद आवश्यक है।
श्री टूटेजा ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के बंदूक का लायसेंस निरस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार का कृत्य न कर सके।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!