देश के सर्वश्रेष्ठ थानों में मंदसौर का मल्हारगढ़, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ थाना ने पूरे देश में प्रदेश का गौरव बढ़ाते हुए श्रेष्ठ पुलिस थानों की राष्ट्रीय रैंकिंग में स्थान बनाया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा रायपुर में आयोजित पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में देश के सर्वश्रेष्ठ थानों की सूची घोषित की गई, जिसमें मल्हारगढ़ थाना को नौवीं रैंक प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक सहित पूरे थाना स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मल्हारगढ़ थाना द्वारा दक्षता, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ जनता को दी जा रही सेवा राज्य पुलिस की कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। अन्य थाने भी इस मॉडल से प्रेरणा लेकर अपने प्रदर्शन में और सुधार करेंगे। गृह मंत्रालय की रैंकिंग के लिए 70 पैमानों पर थानों का मूल्यांकन किया गया था। इनमें अपराध नियंत्रण, प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की गति, थाना परिसर की स्वच्छता, जनसंपर्क, पुलिसकर्मियों का व्यवहार, तकनीकी उपयोग और समग्र सेवा-प्रदर्शन जैसे महत्वपूर्ण मापदंड शामिल थे। इन सभी में मल्हारगढ़ थाना ने उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किए।

जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसे मध्यप्रदेश पुलिस की पेशेवर क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी बधाई दी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!