लायंस क्लब जावरा के सत्र 2025-26 के चुनाव संपन्न: यश जैन अध्यक्ष, अशोक चोपड़ा सचिव, राकेश कोचट्टा कोषाध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जावरा। लायंस क्लब जावरा के सत्र 2025-26 के लिए पदाधिकारियों और संचालक मंडल के सदस्यों का चुनाव संपन्न हो गया है। नवीन सत्र के लिए यश जैन (एडवोकेट) को अध्यक्ष चुना गया है।

क्लब के प्रचार-प्रसार संयोजक शेखर नाहर और संदीप रांका ने बताया कि सत्र 2025-26 के लिए निम्नलिखित पदाधिकारी और संचालक मंडल के सदस्य मनोनीत किए गए हैं:

पदाधिकारी:
अध्यक्ष: यश जैन (एडवोकेट)
आसन्न पूर्व अध्यक्ष: डॉ. शैलेंद्र पाण्डेय
सचिव: अशोक चोपड़ा (पत्रकार)
कोषाध्यक्ष: राकेश पी. कोचट्टा
प्रथम उपाध्यक्ष: सुधीर जैन
द्वितीय उपाध्यक्ष: राजकुमार मारवाड़ी
तृतीय उपाध्यक्ष: पंकज कांठेड
सह-सचिव: संदीप रांका
सह-कोषाध्यक्ष: विपिन चोरडिया
टेमर: अजय चौरसिया
टेल ट्विस्टर: शेखर नाहर

सदस्यता समिति:
चेयरमैन: डॉ. एच.एस. राठौर
को-चेयरमैन: आशीष पगारिया
सदस्य: विजय पामेचा

संचालक मंडल (1 वर्ष के लिए):
– रजत सोनी, राहुल चपड़ोद, पिंकेश मेहरा, विशाल चत्तर, पियूष चौधरी, अभय कांठेड

संचालक मंडल (2 वर्ष के लिए):
– संजय गोधा, नरेंद्र संघवी, शरद डूंगरवाल, नरेंद्र विनायका, अनूप शर्मा, हेमंत श्रीमाल

लायंस क्लब जावरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्य सामाजिक कार्यों और समुदाय सेवा में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह जानकारी शेखर नाहर और संदीप रांका ने संयुक्त रूप से दी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!