बड़ावदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टोकड़ा कंजर डेरे से दो कंजर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, चोरियों का भी खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जावरा। रतलाम जिले की बड़ावदा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टोकड़ा कंजर डेरे से दो आरोपियों को 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान चोरी के कई मामलों का भी खुलासा हुआ।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी बड़ावदा, निरीक्षक पृथ्वी सिंह खल्लाटे के नेतृत्व में 5 जून 2025 को हाटपिपलिया चौकी पुलिस ने सूचना तंत्र के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने टोकड़ा कंजर डेरे के दो आरोपियों, राज बाबू पिता भगतिया कंजर (40 वर्ष) और शैतान सिंह पिता कलालिया कंजर (35 वर्ष), निवासी टोकड़ा कंजर डेरा, थाना उन्हैल, जिला झालावाड़, राजस्थान को पकड़ा। दोनों एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (सफेद पट्टी वाली, चेसिस नंबर घिसा हुआ) पर दो नीले प्लास्टिक केन में 60 लीटर कच्ची महुआ शराब लेकर जा रहे थे।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना बड़ावदा में अपराध क्रमांक 197/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य अपराध भी स्वीकार किए। उन्होंने बताया कि करीब पांच महीने पहले सिन्दुरकिया गांव के पास क्रेशर मशीन से एक आयशर कंपनी का ट्रैक्टर और पांच-छह महीने पहले खीमाखेडी गांव, सरसी के पास से एक तूफान गाड़ी चुराई थी। इसके अलावा, थाना बड़ावदा के अपराध क्रमांक 74/25, धारा 303(3) बीएनएस में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म कबूल किया, जिसके आधार पर पुलिस ने 3 हॉर्स पावर की पानी की मोटर भी जब्त की।

कार्रवाई में सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुलदीप डाबी, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह भदौरिया, आरक्षक नरेंद्र परमार, रोहताश जाट, सैनिक संग्राम सिंह, प्रताप सिंह और अंकित प्रजापत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!