जावरा पुलिस ने नकबजनी की घटना का किया खुलासा, चार कंजर गिरफ्तार, चोरी का माल और दो मोटरसाइकिल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
रतलाम। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने नकबजनी की एक बड़ी घटना का खुलासा कर चार कंजरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में चोरी गया माल और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं।

29 अगस्त 2025 को रात 7:30 से 10:10 बजे के बीच फरियादी महावीर जैन, निवासी सुगन श्री कॉलोनी, जावरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने श्री प्रदीप चौधरी के फार्म हाउस में घुसकर वहां रखा एसी, फ्रिज और गीजर चोरी कर लिया। इस सूचना पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपराध क्रमांक 468/2025, धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। चौकी प्रभारी हुसैन टेकरी के नेतृत्व में इस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर उखेड़िया कंजर डेरे के चार संदिग्धों को चिन्हित किया।

गिरफ्तार आरोपी
1. विष्णु पिता भुजिया सिसोदिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी उखेड़िया
2. नरेश पिता नागर हाड़ा, उम्र 40 वर्ष, निवासी उखेड़िया
3. अम्बाराम पिता नागर हाड़ा, उम्र 24 वर्ष, निवासी उखेड़िया
4. विशाल पिता भुजिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी उखेड़िया

बरामद सामान
– चोरी गया माल: एसी और फ्रिज (कीमत लगभग 60,000 रुपये)
– घटना में प्रयुक्त दो हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
1. विष्णु सिसोदिया
– थाना कालूखेड़ा: अपराध क्र. 91/2019, धारा 457, 380 भा.द.वि.
– थाना औ.क्षे. जावरा: अपराध क्र. 559/2022, धारा 323, 294, 506 भा.द.वि.
– थाना औ.क्षे. जावरा: अपराध क्र. 468/2025, धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.

2. नरेश हाड़ा
– थाना औ.क्षे. जावरा: अपराध क्र. 321/2005, धारा 34 आबकारी एक्ट
– थाना औ.क्षे. जावरा: अपराध क्र. 286/2006, धारा 382 भा.द.वि.
– थाना औ.क्षे. जावरा: अपराध क्र. 378/2011, धारा 379 भा.द.वि.
– थाना औ.क्षे. जावरा: अपराध क्र. 317/2013, धारा 399, 402 भा.द.वि. व 25, 27 आर्म्स एक्ट
– थाना औ.क्षे. जावरा: अपराध क्र. 468/2025, धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.

इस कार्रवाई में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा, थाना पिपलोदा, थाना रिंगनोद, थाना कालूखेड़ा, थाना जावरा शहर, थाना बड़ावदा और साइबर सेल की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रमुख योगदान देने वालों में निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उपनिरीक्षक कुलदीप पटेल, शिवेंद्र कुमार, साइबर सेल प्रभारी मनमोहन शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!