जावरा। प्रस्तावित उज्जैन-जावरा फोरलेन सड़क मार्ग के नए एलाइनमेंट को लेकर जन संघर्ष समिति ने मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। समिति ने भूतेड़ा से जोयो होटल तिराहे के बीच प्रस्तावित ब्रिज का विरोध कर इसे निरस्त कराने में अहम भूमिका निभाई थी। नए एलाइनमेंट का स्वागत करते हुए समिति ने क्षेत्र के विधायक डॉ.राजेंद्र पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
बुधवार को समिति ने एसडीएम त्रिलोचन गौड़ को उनके कार्यालय में एक पत्र सौंपा, जिसमें MPRDC द्वारा हाल ही में जारी नए एलाइनमेंट की पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की गई। पत्र में निम्नलिखित मांगें शामिल हैं:
1. हुसैन टेकरी चौराहा: इस चौराहे से टर्न लेने वाले रोड की ऊंचाई जमीन स्तर से कितनी होगी, इसकी स्पष्ट जानकारी दी जाए।
2. सर्विस रोड: नए मार्ग के दोनों तरफ पर्याप्त चौड़ाई का सर्विस रोड बनाया जाए।
3. सुरक्षित रास्ता: सड़क के दोनों छोर पर तिराहों और चौराहों पर आम लोगों व दुपहिया वाहनों के लिए सुरक्षित रास्ते सुनिश्चित किए जाएं।
4. किसानों के लिए सुविधा: आसपास के खेतों और कुओं तक पहुंचने के लिए किसानों हेतु अंडरपास के माध्यम से सुगम रास्ता बनाया जाए।
5. धार्मिक स्थल: सड़क किनारे स्थित हिंगलाज माता मंदिर ट्रस्ट की समस्याओं का समाधान किया जाए।
समिति के सदस्य मनोज मेहता ने सुझाव दिया कि यदि नया एलाइनमेंट जमीन स्तर पर बनाना संभव न हो, तो भूतेड़ा से बरगढ़ फंटा की ओर रोड को डायवर्ट किया जाए। इससे शुगर मिल, इंडस्ट्रियल एरिया, पॉलिटेक्निक कॉलेज और अन्य क्षेत्रों के लोगों को लाभ होगा।
इस अवसर पर मनोज मेहता, सुनील पोखरना, राजेश भरावा, जीतू मालवीय, राजेश कोठारी, असलम मेव, शशांक अग्रवाल, जगदीश सोलंकी, उबेद अंसारी, गुड्डू पठान, मुकेश धाकड़, आर.डी. धाकड़, जीवन सेनी, नरेंद्र सेठिया, रईस कुरैशी, अनवर शाह, अली जमान, रामचंद्र धाकड़, गोविंद धाकड़, रामचंद्र माली, मोहनलाल धाकड़, मुजफ्फर शाह, दिनेश धाकड़, सुरेश धनोतिया, किशोर मौर्य, अब्दुल रहीम, फजलुभाई, मोहम्मद हुसैन, इमरान मेव, इरफान मिस्त्री, बाबू मिस्त्री, शौकत शाह, भेरूलाल, कमल भैया, कन्हैयालाल माली, सिकंदर मेव, धर्मेंद्र ओस्तवाल, असलम कुरैशी सहित कई लोग उपस्थित थे।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









