दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा । दशपुर दिशा डिजिटल ने आज दिन में “नगर में प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही” शीर्षक से समाचार का प्रकाशन किया था उसके बाद नगरपालिका जावरा का प्रशासन हरकत में आया। समाचार में उजागर की गई स्वच्छता संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका अमले ने त्वरित कार्रवाई की। शुक्रवार को रिसॉर्ट के आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया और रिसॉर्ट संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने की सख्त चेतावनी दी गई।
नगर पालिका के इस कदम से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिली है। दशपुर दिशा की इस पहल ने न केवल प्रशासन को जागरूक किया, बल्कि स्थानीय लोगों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयों से शहर में स्वच्छता अभियान को गति मिलने की उम्मीद है।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









