शिवना शुद्धिकरण अभियान के तहत 5 हजार बांस व फूलों के पेड़ लगाने का संकल्प, घाटों का होगा सौंदर्यीकरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में चल रहा शिवना शुद्धिकरण अभियान 30 दिनों से लगातार गति पकड़ रहा है। इस अभियान के तहत न केवल शिवना नदी की सफाई पर जोर दिया जा रहा है, बल्कि इसके सौंदर्यीकरण की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। शुक्रवार को 30वें दिन श्रमदानियों ने शिवना के घाटों से 4 ट्रॉली जलकुंभी, गाद, गंदगी और झाड़ियां हटाईं।

विधायक श्री जैन ने बताया कि शिवना के सौंदर्यीकरण के लिए जल्द ही कार्य शुरू होगा। इसके तहत घाटों का रंग-रोगन किया जाएगा और नदी के किनारे 5 हजार बांस व फूलों के पेड़ लगाए जाएंगे। इससे शिवना का तट हरा-भरा और आकर्षक बनेगा। उन्होंने कहा कि शुद्धिकरण का कार्य भी निरंतर जारी रहेगा।

30 मई को श्रमदान में विधायक विपिन जैन के साथ समाजसेवी मनीष भावसार, महेश दुबे, घनश्याम भावसार, रामचन्द्र मालवीय, उमेशसिंह बेस, अभिषेक तिवारी, बालकृष्ण पोरवाल, नितनेश बसेर, भंवरलाल प्रजापत, प्रक्षाल जैन, सुरेश सेठिया, एम्ब्रोज वाल्टर, चंदन शर्मा, राकेश जैन पिंटू, नमन पालीवाल, रमेश सोनी, विजय आनंद, अमलावद गांव से इन्द्रेश कुमावत भगत, महिपालसिंह, कांग्रेसजन तरुण खींची, राजनारायण लाड़, विकास दशोरा, विजय सिंह सोलंकी, राजेश फरक्या, रमेश सिंगार, अभिषेक पाटीदार, अजय सोनी, रमेश ब्रिजवानी, विश्वास दुबे, मनोहर नाहटा, सोहनलाल धाकड़, महेश गुप्ता, मोहनपुरी गोस्वामी, शिवशंकर सौलंकी, आमिन खान, राकेश सेन, ऋषिराज लाड़, गणपत कुमावत, मनोहर रत्नावत, राजेश चौधरी, ओमप्रकाश मांडवी, गोपाल बंजारा, राजा भाई, महिला नेत्री सोनाली जैन, इष्टा भाचावत, सुनीता बंडी, अनीता भदोरिया, मीना चौहान, प्रमिला पंवार, आशा पोरवाल, रत्नप्रभा राणावत, दीपाली पोरवाल, योगिता बैरागी, वर्षा दोसरिया, संगीता काला शामगढ़ सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!