बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू कोर्स के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भम्रण कार्यक्रम संचालित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भानपुरा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत बी.एस.डब्ल्यू व एम.एस.डब्ल्यू विद्यार्थियों का शैक्षणिक भम्रण पोली हाउस एक्सपोजर विजिट संचालक अनिल बंबोरिया के पोली हाउस का किया गया।
जिसके पश्चयात फूटा गणेश जी मंदिर परिसर में कार्यक्रम संचालित हुआ। जिसमें मुख्य रूप से जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी (जअप मन्दसौर), ब्लॉक समन्वयक नारायण सिंह निनामा(जअप सीतामऊ), सी.एम.राईस.(भानपुरा)के प्राचार्य सुनील कुमार तिवारी और उद्यानिकी विभाग अधिकारी राजेश मैदा ओर जिला कंप्यूटर सहायक दशरथ नायक (जअप मन्दसौर) आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुई कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत का सत्कार हुआ।तत्पश्चात अतिथि उद्धबोधन में कृषि उद्यानिकी अधिकारी द्वारा पाली हाउस वह पान की खेती के साथ-साथ शासन द्वारा विभिन्न वर्गों को प्रदान की जाने वाली सब्सिडी बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी द्वारा पाठ्यक्रम से जुड़ी हुई विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान कर विद्यार्थियों से संवाद किया। प्राचार्य सी.एम.राईस.भानपुरा सुनील तिवारी द्वारा भी शिक्षा विभाग से जुड़े विषय व वर्तमान अर्थव्यवस्था पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान नवांकुर संस्था कार्यक्रम समन्वयक राजेश बैरागी,अरुण भाना, रामप्रसाद मीणा, नितेश चौहान और पाठ्यक्रम से जुड़े परामर्शदाता लोकेश कुमार जांगड़े,जगदीश मिश्रा व समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता शिवानी बंबोरिया द्वारा,स्वागत भाषण/अतिथि परिचय अनिल कुमार बागड़ी द्वारा और अंत में आभार ललित प्रजापति द्वारा माना गया।
तत्पश्चात सभी के भोजन के बाद कार्यक्रम कार्यक्रम का समापन हुआ।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!