पिपलिया मंडी के गौ सेवकों ने भटकते गौ वंश की सुरक्षा के लिए नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिपलिया मंडी। नगर की गलियों और चौराहों पर भटक रहे गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग को लेकर गुरुवार को गोसेवकों ने नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। गोसेवकों ने बताया कि पिपलिया मंडी में गोवंश मुख्य सड़कों पर खुले में बैठे या खड़े रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इन घटनाओं में कभी आम लोग तो कभी गोवंश घायल हो जाते हैं, और दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है।

गोसेवकों ने मांग की है कि खुले में घूमने वाले गोवंश को गोशाला भिजवाया जाए या उनके लिए उचित व्यवस्था की जाए ताकि नगर में अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके। इसके साथ ही, उन्होंने गोवंश को खुले में छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग भी की है।

गोसेवकों का कहना है कि इस समस्या का समाधान कर नगर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!