डीएड की फर्जी मार्कशीट से 8 टीचरों ने पाई नौकरी, 2006 से हैं पदस्थ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्वालियर का मामला, 26 अन्य की पड़ताल जारी

ग्वालियर। डीएड की फर्जी मार्कशीट से 8 टीचरों ने नौकरी पाई है, जो 2006 से पदस्थ हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में सरकारी नौकरी पाने वाले इन शिक्षकों के खिलाफ एसटीएफ ने जांच पड़ताल के बाद एफआईआर दर्ज की है।

मिली शिकायत के आधार पर एसटीएफ ग्वालियर की विशेष टीम ने जांच कराई तो पता चला कि उक्त टीचरों द्वारा संलग्न की गई डीएड की मार्कशीट फर्जी है, जिसे संस्थान से किसी अन्य व्यक्ति को जारी किया गया था। एसटीएफ द्वारा गोपनीय जांच के बाद 8 नामजद

शिक्षकों पर अपराध दर्ज कर 26 अन्य संदेहियों की जांच की जा रही है। आशंका है कि इस फर्जीवाड़े में किसी गैंग का भी हाथ हो सकता है। गंधर्व सिंह रावत, साहब सिंह कुशवाह, ब्रजेश रोरिया, महेन्द्र सिंह रावत, लोकेन्द्र सिह, रूबी कुशवाह, रविंद्र सिंह राणा और अर्जुन सिंह चौहान पर केस दर्ज किया गया है, इन्होंने फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाई है।

फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने वाले 8 नामजद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। गैंग के शामिल होने की आशंका है। ऐसे में अन्य संदेहियों की जांच जारी है। राजेश सिंह भदौरिया, एसपी एसटीएफ

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!