(कृषको ने दी चेतावनी नही हुआ समस्या का निराकरण तो बोतलगंज विद्युत ग्रिड का करेंगे घेराव व आंदोलन)
मंदसौर। आज मंगलवार को देवरी, बेलारा, कामलिया, पलेवना, मिंडलाखेड़ा क्षेत्र का कृषक दल बोतलगंज विद्युत ग्रिड पंहुचा।फिर वहाँ ग्रिड के अधिकारी कि अनुपस्थिती में वहाँ पदस्थ बी. एल. मीणा को ज्ञापन दिया।मिली जानकारी के अनुसार टकरावद में विद्युत ग्रिड पर विद्युत कटौती वोल्टेज को लेकर पहुंचे कृषको की तर्ज पर देवरी क्षेत्र के कृषक ने भी विद्युत कटौती को लेकर ज्ञापन दिया गया।अधिकारी ने आश्वासत कि कि रेल्वे लाइन खुदाई के चलते केबल कटने से विद्युत कटौती की जा रही है जो कि केबल रिपेयर होने के बाद 20 नवंबर से पुनः शुरू कर दी जावेगी।और हो रही वोल्टेज व विद्युत कटौती समस्या का निराकरण होगा।देवरी व आसपास के क्षेत्रीय कृषको ने बताया की लगभग 10 दिवस से दिनभर कटौती की जा रही है इस वर्ष पानी की कमी भी है जिससे कृषको अपने खेती के कार्य में समस्याएं आ रही है।कृषको ने आगे बताया कि अगर 20 नवंबर से यह विद्युत व्यवस्था पुनः संचालित नही होती तो टकरावद की तरह बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।इस अवसर देवरी,बेलारा,कामलिया,पलेवना,मिंडलाखेड़ा क्षेत्र के हेमन्त सिंह,महेन्द्र सिंह, गोविंद सिंह,तेजपाल सिंह, श्याम धनगर,सुरेश धनगर,गोपाल धनगर, भगत सिंह,भेरु सिंह,प्रहलाद सिंह,घनश्याम चौकीदार,सुरेंद्र सिंह,शिवबाबु, राहुल सिंह, कैलाश सिंह आदि समस्त कृषकगण उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं के प्रति आक्रोश जताया।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









