“नशे से दूरी फार्मासिस्ट है जरूरी” पर चलेगा विशेष अभियान – मिथुन वप्ता
मंदसौर। एमपी फार्मासिस्ट एसोसिएशन MPPA की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में ऑनलाइन आयोजित की गई।जिसमें आगामी 25 सितंबर को होने वाले वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के कार्यक्रम पर चर्चा की और विस्तृत रूपरेखा बनाने पर विचार विमर्श हुआ।
मध्यप्रदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन मंदसौर के जिलाध्यक्ष मिथुन वप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि MPPA के आगामी कार्यक्रम को लेकर एक प्रदेशव्यापी बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुए जिसमें प्रदेश महासचिव अखिलेश त्रिपाठी जी प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा प्रदेश संगठन मंत्री प्रशांत सिंह हाडा आई टी सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष श्री राजवीर त्यागी जी के साथ अन्य प्रदेश पदाधिकारीगण एवं समस्त जिलों के जिला अध्यक्ष जिला सचिव एवं जिला संगठन मंत्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हिमांशु चतुर्वेदी जी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जी ने प्रदेश के समस्त फार्मासिस्ट साथियों को आव्हान करते हुए कहा कि शासन प्रशासन और समाज के साथ मिल कर नशे से दूरी अभियान टी बी की जांच संबंधित अभियान , सीकर सेल अभियान के साथ जुड़ कर आने वाले 25 सितंबर को वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस पूरे प्रदेश में सभी फार्मासिस्ट साथियों द्वारा धूमधाम से मनाया जाए। इस विशेष दिवस पर इस बार की थीम *”नशे से दूरी फार्मासिस्ट है जरूरी”* भी विशेष रूप से जारी की गई है। बैठक में महासचिव श्री त्रिपाठी जी ने आगामी कार्यक्रम एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी का स्वागत करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय दिया। वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस को मनाने के लिए जानकारी देते हुए बताया कि सभी जिलों में संगठन के बैनर का इनॉग्रेशन करना, स्वास्थ कैंप आयोजित करना, शोशल संस्थानों, हॉस्पिटल में फल वितरण, रक्त दान महा दान, एवं जिले के फार्मासिस्ट साथियों का मिलन समारोह जैसे तरह तरह के आयोजन करने का संदेश दिया गया है। प्रदेश सचिव श्री मिश्रा जी ने पदाधिकारियों की संगठन में भूमिका और दी जाने वाली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन संबंधित विषय की जानकारी साझा की साथ ही फार्मेसी काउंसिल द्वारा रजिस्ट्रेशन में आ रही समस्याओं के शीघ्र निराकरण संबंधित विषय पर चर्चा की गई। प्रदेश संगठन मंत्री श्री हाडा जी ने संगठन के उद्देश्य लक्ष्य और भविष्य के विजन की योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश मीडिया अध्यक्ष श्री त्यागी जी ने संगठन के कार्यों में समन्वय और सामूहिक प्रयासों की चर्चा के साथ सहयोग और समर्थन पर जोर दिया। प्रदेश के अलग अलग जिलों से बैठक में उपस्थित समस्त फार्मासिस्ट पदाधिकारियों का आभार प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र त्रिपाठी जी ने माना। इस बैठक में विशेष रूप से जिले के सचिव दीपक राठौर,जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा,संगठन मंत्री लोकेश जैन उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सतीश बैरागी ने दी।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









