उप निरीक्षक मदनलाल निनामा को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, क्षिप्रा नदी के पुल से वाहन नदी में गिरने से हुई थी दुखद घटना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
रतलाम। पुलिस विभाग ने अपने कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी, उप निरीक्षक मदनलाल निनामा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। तीन दिन पूर्व उज्जैन जिले में शिप्रा नदी के पुल से वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिरने की दुखद घटना में SI निनामा का निधन हो गया था। उनके शव को बरामद करने के बाद आज उनके गृहनगर सैलाना (जिला रतलाम) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार में पुलिस और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
सैलाना में आयोजित अंतिम संस्कार में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक (SP) रतलाम अमित कुमार, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया सहित अनेक पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नगरवासी उपस्थित रहे। पुलिस बल द्वारा दिवंगत SI निनामा को गार्ड ऑफ ऑनर अर्पित किया गया।

पुलिस विभाग ने जताया शोक
पुलिस अधीक्षक रतलाम और DIG रतलाम रेंज ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा, “SI मदनलाल निनामा का निधन पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।” पुलिस विभाग ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

कौन थे मदनलाल निनामा
SI मदनलाल निनामा सैलाना जनपद के ग्राम ताराघाटी के मूल निवासी थे। उनका परिवार वर्तमान में सैलाना के बावड़ी मोहल्ले में रहता है। वे अपनी पत्नी और दो बच्चों को पीछे छोड़ गए हैं। 20 अगस्त 2023 को उनकी नियुक्ति उज्जैन जिले के उन्हेल में हुई थी।
पुलिस विभाग और स्थानीय समुदाय ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एसआई निनामा की स्मृति को नमन करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

Yogesh Porwal
Author: Yogesh Porwal

वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। राष्ट्रीय समाचार पत्र हमवतन, भोपाल मेट्रो न्यूज, पद्मिनी टाइम्स में जिला संवाददाता, ब्यूरो चीफ व वर्ष 2015 से मन्दसौर से प्रकाशित दशपुर दिशा समाचार पत्र के बतौर सम्पादक कार्यरत, एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है। पोरवाल, खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित है तथा खोजी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित भी किए जा चुके है। योगेश पोरवाल ने इग्नू विश्वविद्यालय दिल्ली एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, न्यू मीडिया में पीजी डिप्लोमा और मास्टर डिग्री प्राप्त की, इसके अलावा विक्रम विश्वविद्यालय से एलएलबी, एलएलएम और वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय से सायबर कानून में अध्ययन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!