श्री जवाहरलाल नेहरू विधि महाविद्यालय में महाराणा प्रताप जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। श्री जवाहरलाल नेहरू विधि महाविद्यालय, मंदसौर में 28 मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रमादेवी गुर्जर ने की, जिन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन, शौर्य और देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया। मुख्य अतिथि एवं न्यास सचिव श्री रघुवीर सिंह चुंडावत ने काव्य पंक्तियों के माध्यम से महाराणा प्रताप की वीरता और साहस को जीवंत किया। न्यासी व वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दशरथ सिंह झाला ने महाराणा प्रताप की विरासत, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार पाटीदार ने स्वागत भाषण दिया और सभी अतिथियों व विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। भाषण प्रतियोगिता में श्री ईशान कौशिक ने प्रथम स्थान और पद्म माहेश्वरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रवीण कुमार चौधरी ने किया, जबकि प्रो. ईश्वर प्रजापति ने आभार प्रकट किया। यह आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति और महाराणा प्रताप के आदर्शों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!