मंदसौर की छात्रा ज्योति सोनी का राष्ट्रीय साहसिक शिविर के लिए चयन, महाविद्यालय को गौरवान्वित किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। श्री जवाहर लाल नेहरू विधि महाविद्यालय की एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) की स्वयंसेविका ज्योति सोनी का चयन हिमाचल प्रदेश के पोंगडेम में आयोजित राष्ट्रीय साहसिक शिविर के लिए हुआ है। यह चयन सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय से मात्र 2 छात्राओं एवं 3 छात्रों का ही हुआ है, जिसमें ज्योति सोनी ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनोद पाटीदार ने बताया कि रा.से.यो. के प्रोग्राम ऑफीसर डॉ.राजेश कौशिक के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल हुई है। ज्योति सोनी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी 12 से 21 नवंबर तक कांगड़ा जिले के पोंगडेम में आयोजित इस शिविर में भाग लेंगी।

पोंगडेम हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख जलाशय है, जो पोंग बांध से निर्मित हुआ है। यह स्थल प्रसिद्ध बर्ड वाचिंग साइट के रूप में जाना जाता है, जहां सर्दियों में साइबेरिया से हजारों प्रवासी पक्षी पलायन करते हैं। साथ ही, यह वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी लोकप्रिय है।
यह चयन महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!