मंदसौर के पूर्व नपाध्यक्ष राम कोटवानी LLB परीक्षा में नकल करते पकड़ाए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। मंदसौर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और वर्तमान पार्षद राम कोटवानी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोमवार को पीजी कॉलेज में आयोजित LLB सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान वे नकल करते हुए पकड़े गए। इस घटना ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है, जहां लोग उनकी खूब खिंचाई कर रहे हैं।

परीक्षा में नकल का मामला
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित फैमिली लॉ-2 (मुस्लिम लॉ) के पेपर में राम कोटवानी सहित पांच छात्र नकल करते पकड़े गए। फ्लाइंग स्क्वॉड की जांच में कोटवानी के पास हस्तलिखित नकल सामग्री मिली। अन्य छात्रों के पास कागज और एक के पास डिजिटल वॉइस डिवाइस भी बरामद हुआ। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जेएस दुबे ने बताया कि नकल करने वालों की कॉपी जब्त कर उनके खिलाफ पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली
घटना के बाद सोशल मीडिया पर राम कोटवानी की जमकर किरकिरी हो रही है। फेसबुक पर यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा, “पढ़ाई करके जाना था” और “राम नाम का अनुप इमेज बनाओ।” उनकी इस हरकत ने जनता के बीच उनकी छवि को और धूमिल कर दिया है।

विवादों का लंबा इतिहास
राम कोटवानी का नाम इससे पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। उन पर अवैध शराब, धमकी, मारपीट, और सरकारी कर्मचारियों को धमकाने जैसे आरोप लगे हैं। हाल ही में उन्होंने बिजली कंपनी के एक अधिकारी को बिजली बिल कम करने के लिए धमकाया था, जिसके लिए एफआईआर दर्ज की गई। इसके अलावा, एक सोसायटी के माध्यम से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला भी सामने आया था, जिसमें उनके खिलाफ कार्रवाई हुई और जेल भी जाना पड़ा।

पूर्व में नपाध्यक्ष, वर्तमान में पार्षद है राम
राम कोटवानी 2019 में बीजेपी नेता प्रहलाद बंधवार की हत्या के बाद नगर पालिका अध्यक्ष बने थे, लेकिन यह पद रिक्त होने पर हनीफ शेख को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कोटवानी ने मामला हाईकोर्ट में ले गए और 16 फरवरी 2020 को हुए उपचुनाव में निर्वाचित होकर लगभग एक साल तक अध्यक्ष रहे। 2022 में उन्होंने पार्षद का चुनाव जीता और वर्तमान में पार्षद हैं।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!