मंदसौर। विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान के तहत 37वें दिन शिवना नदी के तटों की सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया गया। इस दौरान घाटों की सफाई के साथ-साथ तटों पर उगी जंगली झाड़ियों को हटाया गया और मिट्टी को साफ किया गया। अभियान में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जंगली झाड़ियां और मिट्टी हटाई गई।
विधायक विपिन जैन ने बताया कि शिवना शुद्धिकरण के साथ-साथ नदी के तटों का सौंदर्यीकरण भी अभियान का प्रमुख हिस्सा है। इसके तहत तटों पर बांस और फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्य के लिए गड्ढे खोदने और श्रमदान का काम शुरू हो चुका है।

6 जून को अभियान में विधायक विपिन जैन के साथ वन विभाग से संजय रायखेरे, रतनसिंह सिंगोड़, जितेंद्रसिंह पंवार, पुष्कर मालवीय, कृषि विज्ञान केंद्र से राकेश अस्के, संतोष पटेल, जी.एस. चुंडावत, समाजसेवी महेश दुबे, नमन पालीवाल, रमेश सोनी, भुवनेश माली, घनश्याम भावसार, रामचंद्र मालवीय, अभिषेक तिवारी, राकेश जैन पिंटू, हेमराज खाबिया, विजय आनंद, अमलावद गांव से महिपालसिंह, इंद्रेश कुमार भगत, कैलाश कुमावत, महिला कार्यकर्ताओं में इष्टा भाचावत, सोनाली जैन, अनिता भदौरिया, दीपाली पोरवाल, गीताली पोरवाल, वर्षा दोसरिया, आयुषी पोरवाल, कांग्रेसजन विकास दशोरा, तरुण खीची, राजनारायण लाड़, रमेश सिंगार, दिलीप देवड़ा, साबिर इलेक्ट्रीशियन, विश्वास दुबे, संजय नाहर, मनोहर नाहटा, मूलचंद पाटीदार, मुकेश पाटीदार, शिवशंकर सौलंकी, नितनेश बसेर, राज सोनावत, अशोक राव, श्याम साल्वी, सोहनलाल धाकड़, महेश रत्नावत, गोपाल बंजारा, राजाभाई, राकेश सेन, राजेशसिंह भदोरिया, मनोज रत्नावत, महेश गुप्ता, शैलेंद्र गोस्वामी, दुर्गाशंकर धाकड़, मंगल गवली, दुर्गेश चंदेल, योगेंद्र गौड़, मोहनपुरी गोस्वामी, प्रहलाद मालवीय सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने श्रमदान किया।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









