खेजड़िया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा खेजड़िया द्वारा श्रीराम स्मृति उपवन हर्बल गार्डन में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व कल्याण, लोक-मंगल, गौ संरक्षण और संवर्धन की कामना के साथ गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
यज्ञाचार्य श्री राजीव धनोतिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस महायज्ञ में विश्व कल्याण, लोक-मंगल और गौ संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र में कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति को देखते हुए वरुण देवता से विशेष प्रार्थना की गई। इसके लिए वरुण देव को समर्पित विशेष आहुतियां दी गईं। साथ ही, देश की सीमाओं और आंतरिक शांति के लिए राष्ट्र संरक्षण की भावना के साथ गायत्री महामंत्र के साथ आहुतियां अर्पित की गईं।

इस अवसर पर गायत्री परिवार शाखा खेजड़िया के वरिष्ठ कार्यकर्ता सर्व श्री किशोर सिंह राठौर,दिनेश धनोतिया,राकेश धनोतिया,रतन सिंह परिहार पारसी,भारत सिंह,मदन सिंह लोगनी और रमेश पाटीदार ढिकनिया,रत्नेश फरक्या उपस्थित रहे।
श्रीराम स्मृति उपवन (हर्बल गार्डन) खेजड़िया के अध्यक्ष राजीव धनोतिया ने बताया कि यह आयोजन गुरु के प्रति श्रद्धा और समाज कल्याण के संकल्प को मजबूत करने का एक प्रयास है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से गुरु के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
Author: Yogesh Porwal
वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। राष्ट्रीय समाचार पत्र हमवतन, भोपाल मेट्रो न्यूज, पद्मिनी टाइम्स में जिला संवाददाता, ब्यूरो चीफ व वर्ष 2015 से मन्दसौर से प्रकाशित दशपुर दिशा समाचार पत्र के बतौर सम्पादक कार्यरत, एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है। पोरवाल, खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित है तथा खोजी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित भी किए जा चुके है। योगेश पोरवाल ने इग्नू विश्वविद्यालय दिल्ली एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, न्यू मीडिया में पीजी डिप्लोमा और मास्टर डिग्री प्राप्त की, इसके अलावा विक्रम विश्वविद्यालय से एलएलबी, एलएलएम और वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय से सायबर कानून में अध्ययन किया है।








