मंदसौर में 9 नवंबर को पोरवाल चेरिटेबल ट्रस्ट का प्रतिभा सम्मान समारोह : 250 प्रतिभाओं को 6.50 लाख की छात्रवृत्ति, 14 सिलाई व 2 पापड़ मशीनें होगी वितरित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नाहरगढ़। अखिल भारतीय पोरवाल महासभा चेरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) शामगढ़ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मंदसौर के कुशाभाऊ ठाकरे आडिटोरियम मे 9 नवम्बर को पोरवाल प्रतिभा सम्मान समारोह व छात्रवृती, सिलाई व पापड़ मशीन वितरण का आयोजन रखा गया है!

इस सम्बन्ध मे अधिक जानकारी देते हुवे पोरवाल चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीशचंद्र चौधरी काकाजी मंदसौर ,मानसेवी सचिव सुनीलकुमार मांदलिया भानपुरा, कोषाध्यक्ष सुरेश धनोतिया मंदसौर, उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता नाहरगढ़, कृष्णकांत मोदी मंदसौर, विनोद गुप्ता, ईश्वरलाल धनोतिया नीमच, सहमानसेवी सचिव कैलाश कामरिया मनासा,कार्यक्रम संयोजक रामनिवास धनोतिया,जगदीश काला ने बताया की इस वर्ष 250 प्रतिभाओ जिनमे CA, CS, MD, MBBS, M. TECH, MPT, PHD, MCA, MSC, MBA, UGC NET, PGDCA, JEE, MCS,ग्रेजुएट व 12 वी मे 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओ ,राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र मे सम्मानित प्रतिभाओ को अतिथियों अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ (रजी.) नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता कोटा, अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल नीमच, अ.भा.पोरवाल महासभा के संरक्षक बी. एल. धनोतिया नीमच, जगदीशचंद्र गुप्ता (खेजडिया वाला) इंदौर गवर्नमेंट कांट्रेक्टर,नरेंद्र उदिया मंदसौर राष्ट्रीय अध्यक्ष अ. भा. पोरवाल युवा संगठन,रमेशचंद्र सेठिया अध्यक्ष श्री जांगड़ा पोरवाल समाज न्यास मंदसौर,अर्पित पोरवाल रामगंज मंडी राजस्थान प्रशासनिक सेवा, अरुण चौधरी महिदपुर रोड, सौरभ रत्नावत मंदसौर अध्यक्ष पोरवाल कुटुंब सहायक संस्था, देवीलाल फरक्या सुवासरा पोरवाल साख सहकारी संस्था मर्यादित शामगढ़, सुनीता मुजावदिया अध्यक्ष अ. भा. पोरवाल महिला महासभा (मध्यप्रदेश इकाई) के आतिथ्य मे शील्ड के दानदाताओं सत्यनारायण लालचंद गुप्ता बिजली वाला झालरा पाटन,राजू भाई व पवन भाई पोरवाल उत्साह रेस्टोरेंट इंदौर,बी.एल. धनोतिया नीमच (कर सलाहकार) संरक्षक अखिल भारतीय पोरवाल महासभा, हेमंत चौधरी व आयुष चौधरी गरोठ,सतीश सेठिया झालरापाटन, अरुण चौधरी महिदपुर रोड,श्रीमती रुक्मणबाई चौधरी, राजेशजी, महेशजी, दिनेशजी चौधरी अभिनव वस्त्रालय गरोठ, संजयजी रत्नावत मल्हारगढ़,घनश्याम धनोतिया मनासा, मनोहरलाल गुप्ता धामनोद,रामगोपाल नानालाल गुप्ता गरोठ के सौजन्य से दी जावेगी।

इसके साथ ही 14 सिलाई मशीन व 2 पापड़ बनाने की मशीन दानदाताओ रामदयाल फरक्या अध्यक्ष पोरवाल समाज इंदौर, राजेश सेठिया अध्यक्ष नगर पंचायत गरोठ,राजेंद्र धनोतिया इंदु यातायात एजेंसी मंदसौर,आर.डी. मोदी उदयपुर,अशोक डबकरा,प्रियंका पोरवाल उदयपुर, जीवन बापुलाल गुप्ता उज्जैन,जगदीश धनोतिया (खेजडिया वाला) इंदौर,शीतल मदनलाल धनोतिया (खेजडिया वाला) इंदौर के सौजन्य से दी जावेगी।
इसी के साथ लगभग 7 लाख रूपये की छात्रवृत्ति वितरण भी पोरवाल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जावेगा।

Yogesh Porwal
Author: Yogesh Porwal

वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। राष्ट्रीय समाचार पत्र हमवतन, भोपाल मेट्रो न्यूज, पद्मिनी टाइम्स में जिला संवाददाता, ब्यूरो चीफ व वर्ष 2015 से मन्दसौर से प्रकाशित दशपुर दिशा समाचार पत्र के बतौर सम्पादक कार्यरत, एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है। पोरवाल, खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित है तथा खोजी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित भी किए जा चुके है। योगेश पोरवाल ने इग्नू विश्वविद्यालय दिल्ली एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, न्यू मीडिया में पीजी डिप्लोमा और मास्टर डिग्री प्राप्त की, इसके अलावा विक्रम विश्वविद्यालय से एलएलबी, एलएलएम और वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय से सायबर कानून में अध्ययन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!