नारकोटिक्स विंग की हिरासत में तस्करी के आरोपी की मौत, निजी हॉस्पिटल के बाहर पुलिस बल तैनात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उज्जैन जिले के उन्हेल क्षेत्र का बताया जा रहा है मृतक महिपाल सिंह

मंदसौर। नारकोटिक्स विंग ने बीती रात एक युवक को अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से करीब 450 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की गई। गिरफ्तारी के कुछ समय बाद ही युवक महिपाल सिंह की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके चलते उसे तत्काल अनुयोग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक को उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर होती गई। वर्तमान में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था जिसकी बाद में मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

नारकोटिक्स विभाग और मेडिकल टीम इस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। पुलिस हिरासत में युवक की मौत का यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह कहना है इनका
पेशेंट रात को 1 बजे के लगभग हॉस्पिटल में आया था, सांस लेने में दिक्कत थी, ऑक्सीजन कम पड़ रही थी। सीटी स्कैन में निमोनिया की पुष्टि हुई है। पेशेंट की मृत्यु हो चुकी है। – डॉ. योगेन्द्र कोठारी (अनुयोग हॉस्पिटल मंदसौर)

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!