अवैध मादक पदार्थ सिंथेटिक ड्रग एमडी एवं डोडाचूरा के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस थाना नारायणगढ द्वारा नशे के सौदागरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थ सिंथेटिक ड्रग एमडी एवं डोडाचूरा के साथ 01 आरोपी मंदसौर पुलिस की गिरफ्त में

आरोपी के कब्जे से 1.508 किलोग्राम सिंथेटिक ड्रग एम.डी. कीमती 15 लाख रूपये एवं 5 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त किया गया।

मन्दसौर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनन्द द्वारा जिले में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों के विरूद्ध कडी वैधानिक कार्यवाही किये जाने के संबंध में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इस संबंध में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ अनुभाग नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायणगढ़ निरीक्षक अनिल रघुवंशी एवं पुलिस टीम को मादक पदार्थ तस्कर को अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए व डोडाचुरा के साथ पकडने में मिली सफलता ।

दिनांक 01.01.2025 को थाना नारायणगढ़ टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पिपलिया मण्डी नारायणगढ़ रोड सगस बाऊजी मंदिर के पास बरखेडा वीरपुरिया फंटा पर कार्यवाही करते हुए आरोपी लालसिंह पिता बद्रीलाल भाटी जाति बावरी उम्र 26 साल निवासी नौगांवा थाना वायडीनगर को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से कुल 1.508 किलोग्राम सिंथेटिक ड्रग एम.डी.एम.ए. कीमती 15 लाख रूपये व 5 किलोग्राम डोडाचूरा कीमती 5000 रूपये जप्त किया गया एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त की जाकर आरोपी लालसिंह से अवैध मादक पदार्थ लाने ले जाने के स्त्रोत के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

जप्त मश्रुका
1.508 किलोग्राम सिंथेटिक ड्रग एम.डी. कीमती 15 लाख रूपये,
05 किलोग्राम डोडाचुरा कीमती 5000 रूपये,
घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एच.एफ. डिलक्स मोटर सायकल

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अनिल रघुवंशी थाना प्रभारी नारायणगढ, उनि भारत भाबर, प्रआर 219 पुष्पेन्द्र सिंह, प्रआर 164 अनुप सिंह, आर 35 शिवलाल पाटीदार, आर. 533 राहुल परमार, आर चालक 689 हुकुम सिंह की सराहनीय भुमिका रही।

Yogesh Porwal
Author: Yogesh Porwal

वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। राष्ट्रीय समाचार पत्र हमवतन, भोपाल मेट्रो न्यूज, पद्मिनी टाइम्स में जिला संवाददाता, ब्यूरो चीफ व वर्ष 2015 से मन्दसौर से प्रकाशित दशपुर दिशा समाचार पत्र के बतौर सम्पादक कार्यरत, एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है। पोरवाल, खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित है तथा खोजी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित भी किए जा चुके है। योगेश पोरवाल ने इग्नू विश्वविद्यालय दिल्ली एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, न्यू मीडिया में पीजी डिप्लोमा और मास्टर डिग्री प्राप्त की, इसके अलावा विक्रम विश्वविद्यालय से एलएलबी, एलएलएम और वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय से सायबर कानून में अध्ययन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!