द्वितीय निःशुल्क कन्या विवाह एवं नानीबाई को मायरो कथा का आयोजन 19 से 23 जनवरी 2026 तक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जावरा। सनातन राष्ट्र जागरण मंच के बैनर तले ग्राम बोरदा में द्वितीय निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह एवं नानीबाई को मायरो कथा का भव्य आयोजन 19 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। यह आयोजन क्रांतिकारी संत पंडित श्री मनोज कश्यप शेरपुर के सानिध्य में होगा।

आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंडित श्री मनोज कश्यप ने बताया कि इस सामूहिक विवाह में उन कन्याओं का निःशुल्क विवाह कराया जाएगा जिनके माता-पिता नहीं हैं या जिनका परिवार गरीब एवं असहाय है। प्रत्येक नव-विवाहित जोड़े को गृहस्थी चलाने के लिए लगभग एक लाख रुपये तक का सामान प्रदान किया जाएगा।

समिति को अब तक 11 जोड़ों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। विवाह समारोह ग्राम बोरदा की गोचर भूमि मामट खेड़ा रोड, तहसील जावरा पर आयोजित होगा।

आयोजन की विशेषता यह भी है कि तीन दिवसीय शस्त्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। विश्व रिकॉर्ड धारी प्रशिक्षक बलवंत सिंह द्वारा 14 वर्ष से अधिक आयु की कन्याओं को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि बेटियां आत्मरक्षा के लिए सक्षम बन सकें।

कथा की प्रेरणा संत श्री 1008 श्री मंगलदास जी महाराज (रूपनगर फंटा) तथा संत श्री रामजी महाराज (मचलना) से प्राप्त हुई है। नव-विवाहित युगलों को आशीर्वाद देने के लिए देश भर से कई संत-महात्मा पधार रहे हैं।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!