हिंदू शक्ति के प्रचंड प्रेरक — निलेश कुमार सुराणा को मिला राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा। हिंदू समाज में जागृति, संगठन और राष्ट्रधर्म की अलख जगाने वाले प्रखर समाजसेवी निलेश कुमार सुराणा को अंतरराष्ट्रीय सनातन महासंघ ने राष्ट्रीय महामंत्री के महत्वपूर्ण दायित्व से सम्मानित किया है। यह नियुक्ति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉ. हर्ष मेहता (इंदौर) और राष्ट्रीय संयोजक महामंडलेश्वर श्री विजेंद्रनाथ योगी जी की संयुक्त सहमति से की गई।

सुराणा के लंबे सामाजिक अनुभव, हिंदू समाज के प्रति समर्पण, प्रखर राष्ट्रवादी विचार और निर्भीक कार्यशैली ने उन्हें संगठन में यह महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। वे वर्षों से विभिन्न संगठनों में सक्रिय रहकर समाज और संस्कृति के लिए उल्लेखनीय योगदान देते आए हैं।

नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हर्ष मेहता ने कहा कि निलेश सुराणा जैसा ऊर्जावान, दूरदर्शी और जुझारू नेतृत्व संगठन को नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा, “सुराणा न केवल उत्तम संगठनकर्ता हैं, बल्कि वे कठिन परिस्थितियों में भी निडर होकर कार्य करने की क्षमता रखते हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में सनातन महासंघ राष्ट्रहित, संस्कृति संरक्षण और संगठन विस्तार में नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।”

राष्ट्रीय संयोजक महामंडलेश्वर श्री विजेंद्रनाथ योगी जी ने भी सुराणा को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका समाज और हिंदू शक्ति के प्रति समर्पण प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा, “सुराणा जैसा प्रचंड संकल्प और जोश रखने वाला कार्यकर्ता महासंघ के लिए शक्ति स्तंभ साबित होगा। आप संगठन को भारत ही नहीं, विश्वस्तर पर पहचान दिलाने में सक्षम हैं।”

अपनी नियुक्ति पर निलेश कुमार सुराणा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए सेवा का अवसर है। उन्होंने बताया, “मैं सदैव मां भारती, सनातन संस्कृति और सर्व हिंदू समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहा हूँ। संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।”

उनकी नियुक्ति पर जावरा सहित प्रदेशभर के समाजसेवियों, व्यापारिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, परिवारजनों एवं इष्टमित्रों ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्रेषित कीं।

समाजसेवी निलेशकुमार सुराणा को जैन जहां आईजा द्वारा ‘हिंदू शेर’ सम्मान प्रदान किया जा चुका है। वे जैन राष्ट्रीय एकता संगठन (मप्र इकाई) के प्रदेश अध्यक्ष, जीसो के राष्ट्रीय मंत्री, तथा युवक महासंघ मप्र इकाई के प्रदेश मंत्री के रूप में भी निरंतर निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे हैं।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!