मनोहर राठौर बने पंच कचेलिया राठौर तेली समाज, शामगढ़ के अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शामगढ़। पंच कचेलिया राठौर तेली समाज, शामगढ़ की बैठक 7 अगस्त 2025 को श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर प्रांगण में हुई। इस दौरान सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया और समाजजनों को सामाजिक दायित्व सौंपे गए।

मनोहरलाल राठौर (बिंदास) को सर्वसम्मति से समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां दी गईं, जिनमें शामिल हैं:
संरक्षक: कालूराम राठौर, रामलाल राठौर, प्रभुलाल राठौर, बालाराम राठौर, कारूलाल राठौर, महादेव राठौर
संयोजक: गोपाल राठौर
उपाध्यक्ष: पुरुषोत्तम राठौर, पुष्कर राठौर, राकेश कटकिया
कोषाध्यक्ष: रतनलाल राठौर
सचिव: योगेश राठौर
महामंत्री: विष्णु राठौर, डॉ. उमेश गेहलोद
संगठन मंत्री: विपिन कुमार राठौर, उमेश राठौर
सह-संगठन मंत्री: मुकेश राठौर, सुनिल कटकिया
प्रचार एवं मीडिया प्रभारी: विमल राठौर, डॉ. हीरालाल राठौर
मंत्री: पीरूलाल राठौर, हीरालाल राठौर, मदन राठौर
सेवा प्रमुख: मदन राठौर, राहुल राठौर

बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर (गुड्डू भाई) के कार्यकाल की सराहना की गई और उनका अभिनंदन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोहरलाल राठौर ने समाज के विकास और एकता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। समाजजनों ने नई कार्यकारिणी को पूर्ण समर्थन देने का वादा किया।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!