पिपलियामंडी में होगा पोरवाल महिला महासभा द्वारा जीवन कौशल कार्यशाला का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नाहरगढ़। अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा (मध्यप्रदेश इकाई) और पोरवाल महिला मंडल, पिपलिया मंडी के संयुक्त तत्वावधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर 28 सितंबर, रविवार को पोरवाल धर्मशाला, पिपलिया मंडी में प्रातः 10:30 बजे जीवन कौशल प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, जीवन कौशल, और संस्कारों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मुजावदिया, महामंत्री श्रीमती गायत्री डपकरा, और कोषाध्यक्ष श्रीमती ललिता गुप्ता ने बताया कि समाज में बढ़ते पारिवारिक विघटन, तलाक, रिश्तों में दूरी, और संस्कारों की कमी जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक, और संस्कारवान बनाना है।

कार्यशाला में शामिल होंगे ये विषय-
– स्वयं की सुरक्षा और जागरूकता
– सुखद संवाद और संपर्क
– सही निर्णय लेने की क्षमता
– माता-पिता और बड़ों के साथ संवाद के संस्कार
– महिलाओं का स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता
– बड़ों का सम्मान और समय पर विवाह

वक्ताओं में श्रीमती नीलकमल मेहता (शामगढ़), श्रीमती ममता गुप्ता (रतलाम), और दुर्गा वाहिनी मालवा प्रांत की विभाग संयोजिका श्रीमती टीना शर्मा शामिल होंगी। इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट दीपेश गेहलोत बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण देंगे। इसके साथ ही कन्या पूजन और कन्या भोज का भी आयोजन होगा।

पोरवाल महिला मंडल, पिपलिया मंडी की अध्यक्ष श्रीमती किरण फरक्या, सचिव श्रीमती ममता धनोतिया, और कोषाध्यक्ष श्रीमती मनीषा धनोतिया के सहयोग से यह कार्यक्रम समाज में जागरूकता और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!