जनसुनवाई : कलेक्टर, सीईओ एवं अपर कलेक्‍टर ने जनसुनवाई के दौरान 48 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन एवं अपर कलेक्‍टर एकता जायसवाल द्वारा सुशासन भवन सभाकक्ष में 48 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी। अधिकारियों को जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए। मंदसौर जिले के खानपुरा निवासी सोहन बाई पति जगदीश द्वारा आवेदन दिया कि लोन की अधिक राशि वसूलने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर अपर कलेक्टर ने एलडीएम मंदसौर को निर्देश दिए की जांच कर कार्रवाई करें। मंदसौर जिले के ग्राम चंदवासा के रहने वाले मांगीलाल पिता ओमप्रकाश द्वारा आवेदन दिया की पैतृक मकान में नाम जोड़ने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर सीईओ जिला पंचायत द्वारा गरोठ एसडीएम को निर्देश दिए की जांच कर नाम जोड़े। ग्राम घटिया आदर्श के रहने वाले जगदीश पिता प्रभु लाल द्वारा आवेदन दिया कि बंद रास्ते को चालू करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर अपर कलेक्टर ने तहसीलदार शामगढ़ को निर्देश दिए तुरंत रास्ता चालू करवाए।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!