पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कहा – “जब पूर्व गृह मंत्री की नहीं सुन रहे, तो आम आदमी की क्या सुनेंगे”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रतलाम। प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी बुधवार को अपने समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। मामला उनके प्लॉट पर कथित अवैध कब्जे और पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से जुड़ा है। नाराज पूर्व मंत्री एसपी चेंबर के बाहर फर्श पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

पूर्व गृह मंत्री का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है और न्याय की अनदेखी हो रही है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे।

धरने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंच गए, जिससे वहां काफी देर तक राजनीतिक हलचल बनी रही। समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने पूर्व मंत्री से चर्चा कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि यदि एक पूर्व मंत्री को न्याय पाने के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है, तो आम नागरिकों की स्थिति समझी जा सकती है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!