लदूना में गैस टंकी लीक से आगजनी, घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतामऊ। लदूना में गैस टंकी के लीक होने से लगी आग में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना में जगदीश राठौर पुत्र मांगीलाल राठौर, उनकी पत्नी राधा बाई राठौर, पुत्री प्रीति राठौर और घर में काम करने वाले मजदूर परमेश्वर भील घायल हुए। घायलों को सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद मंदसौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर है। किसी की हालत गंभीर नहीं है।

परिजनों ने बताया कि घर में गैस की टंकी खत्म हो गई थी। दूसरी टंकी का सील बंद ढक्कन खोलते ही अत्यधिक दबाव के साथ LPG गैस रिसने लगी। पास में जल रहे चूल्हे की आग में गैस ने तुरंत आग पकड़ ली और पूरी रसोई में आग फैल गई। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर/टंकी खोलते समय सावधानी न बरतने को आग लगने का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

सुरक्षा सलाह-
– खाली गैस सिलेंडर बदलते समय हमेशा चूल्हा और आग की कोई अन्य स्रोत बंद रखें।
– सिलेंडर का वाल्व खोलते समय सावधानी बरतें।
– रसोई में आग और गैस के रिसाव से संबंधित छोटी-छोटी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!