गवली समाज ने मनाया भुजरियां पर्व, निकाला चल समारोह, शंकर मंदिर पहुंचा जहां सुख समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा । स्थानीय गवली समाज ने भुजरियां पर्व मनाया। ब्राहम्ण गली पटेल निवास से किशोर पटेल के नेतृत्व में भुजरियां का चल समारोह निकालकर ज्वारे का विसर्जन किया। मिडिया प्रभारी चेतन गवली ने बताया कि रक्षाबंधन के 10 दिन पहले नाग पंचमी के दिन समाज के प्रत्येक घरों में ज्वारे बोए जाते है जो राखी के दूसरे दिन ज्वारों की समाज के सभी घरों में पूजा की जाती है। जिसके बाद चल समारोह निकाला जाता है। समारोह में महिलाएं सिर पर ज्वारे रखकर गीत गाते हुए नृत्य करते हुए नजर आई है तो पुरूष-युवागण बाना-डंडा खेलते हुए चलते रहे। चल समारोह प्रमुख मार्गो से होता हुआ पुल बाजार स्थित शंकर मंदिर पहुंचा जहां नदी में ज्वारे का विसर्जन किया गया। इस दौरान युवाओं ने समाज के वरिष्ठजन सेवाराम मेहता, चुन्नीलाल मेहता, मुन्ना सतोगिया व किशोर पटेल का आभार व्यक्त करते हुए एक-दुसरे को ज्वारे भेंटकर भगवान से धन-धान्य, सुख समृद्धि, अच्छी बारिश की कामना की।
इस मौके पर मुन्ना मेहता, पूरण मेहता, आशाराम मेहता, मनीराम सतोगिया, लक्ष्मण सतोगिया, ताराचंद मेहता, शंकर मोहनिया, श्याम सतोगिया, नानु सतोगिया,, पूरण सतोगिया, कृष्णा मेहता, जीवन मोहनिया, दीपक सतोगिया, नानु मोहनिया, राजु मोहनिया, राजु मेहता, अनिल मोहनिया, कैलाश सतोगिया, लाखन सतोगिया, प्रहलाद सतोगिया, विकास गवली, अर्जुन मेहता, प्रदीप सतोगिया, रवि सतोगिया, भूरिया मेहता, सचिन मेहता, सन्नी मेहता, साहिल मेहता, सिदांत सतोगिया, हर्र्ष मेहता के साथ बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!