नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा मनासा क्षेत्र में कुण्डला, खानखेडी, राजपुरा(गांधी सागर डूब खेत्र) रेती का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर पांच बडी नावे और 3 छोटी नावे जप्त की गई है।
खनिज अधिकारी नीमच गजेन्द्र डाबर ने बताया, कि एसडीएम सुश्री किरण आंजना, एसडीओपी सुश्री निकिता के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम ने ग्राम राजपुरा, कुण्डला खानखेडी के डूब क्षेत्र में नावों के माध्यम से रैती का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर कार्यवाही की गई और पांच बडी नावे व तीन छोटी नावे जप्त की गई है। जप्त नावों के नियमानुसार विनिष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है। दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया है।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









