दशपुर जागृति संगठन ने देश के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भ्रष्टाचारियों के ऐशोआराम वाले देश में चंद्रशेखर आजाद का बलिदान याद करने वाले देशभक्त नहीं बचे, परिवर्तन बहुत जल्दी होगा- सत्येंद्र सिंह सोम

मन्दसौर। दशपुर जागृति संगठन द्वारा 27 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे जिस समय चंद्रशेखर आजाद ने अपने हाथों से स्वयं को गोली मारी थी उसी समय संगठन के सभी देशभक्त पदाधिकारी ने प्रतिमा स्थल पहुंचकर, चंद्रशेखर आजाद को तिलक लगाकर उनके हाथों पर एवं चरणों में कलावा बांधकर पुष्पांजलि और माल्यार्पण करते हुए आजाद का यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान के नारों के साथ कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर संगठन संयोजक सत्येंद्र सिंह सोम ने कहा देश के अंदर बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को जो सम्मान दिया जाना था वह नहीं मिल रहा है। इसका कारण यह है कि आज राजनीति के अंदर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है हलफनामे से ज्यादा संपत्तियां पूरे भारत के अंदर बहुत अधिक बढ़ चुकी है जिसके कारण आज राजतंत्र को क्रांतिकारी की याद नहीं आती उसका मूल कारण बहुत बड़ा साम्राज्य राजनेताओं के पास सुरक्षित हो चुका है। आज यदि यहां पर राजनेताओं का टिकट वितरण कार्यक्रम होता तो बहुत भीड़ होती, आर्केस्ट्रा या फिर कवि सम्मेलन होता तो भीड़ होती लेकिन इन आजादी के महान नायकों को याद करने का समय किसी के पास नहीं यह चिंता का विषय है। जिसकी जानकारी होने के बाद भी आम जनता मुख्य दर्शक बनकर देख रही है लेकिन परिवर्तन बहुत जल्दी होगा। आजाद का यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान का नारा बुलंद किया जाएगा। मात्र 25 वर्ष की उम्र में अपनी रिवॉल्वर से अपने आपको खत्म करने वाले चंद्रशेखर आजाद, मैं आजाद हूं, आजाद रहूंगा का नारा बुलंद करते हुए मातृभूमि को माटी को मस्तक पर लगाने वाले इस मातृभूमि से अलविदा कहते समय यह कह गए की ‘‘मां दोबारा से मैं जन्म लेकर तेरी सेवा करूंगा’’।
इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष देवेंद्र पौराणिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज को पहुंचा रहा है जिसके परिणाम बहुत जल्दी देखने को मिलेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा ने कहा सौरभ शर्मा से 52 किलो सोना पकड़ा जाना अकेले उसकी ताकत नहीं इसमें कई भ्रष्टाचारियों का हाथ है। आजाद की यह बलिदान बेकार नहीं जाएगा। भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ी हुई है, यह शुभ संकेत है। उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश बिश्नोई ने कहा राष्ट्र में परिवर्तन का दौर चल रहा है इसमें देशभक्त संगठनों की अहम भूमिका है। संगठन के संरक्षक राजाराम तंवर ने कहा संगठन लगातार अपनी आवाज को बुलंद करते हुए नगर में क्रांतिकारियों की नगरी बनाने के लिए संकल्पित है उसी कड़ी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा भी नगर पालिका के सहयोग से स्थापित होगी। संगठन केवल धर्म और जाति के नामकरण पर रोक लगाने की मांग करता है यह दुर्भाग्य है कि भारत के अंदर धर्म जाति के नाम पर बहुत ज्यादा मात्रा में अपनी मांग करना यह दुख देता है ।
संगठन के परामर्शदाता रमेशचंद्र चंद्रे ने कहा संगठन लगातार 14 वर्षों से कार्य कर रहा है। अब इसकी आवाज को दिल्ली तक सुना जा रहा है। संगठन का विस्तार करने की आवश्यकता है इसकी विचारधारा और इसके कार्य बहुत ही सराहनीय है। संगठन शपथ लेकर कार्य कर रहा है यह आज की आवाज भविष्य में बड़ा कार्य करेगी। संगठन के उपाध्यक्ष बी एस सिसोदिया ने कहा मंदसौर नगरी क्रांतिकारियों की नगरी बनकर रहेगी । संगठन इसमें लगातार प्रयास कर रहा है इसके सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे। अमीर गरीब की खाई मिटेगी या विचारधारा लेकर संगठन आगे बढ़ रहा है। संगठन के कोषाध्यक्ष आरसी पांडे ने कहा कि आज घुसपैठियों को भी देश से बाहर निकलना होगा इसके लिए अमेरिका ने शुरुआत करी है, भारत में भी इसकी शुरुआत की आवश्यकता है इसके लिए राजनेताओं का आगे आना होगा। पूरे देश के अंदर अभियान चला कर घुसपैठिये जो देशद्रोही है उनको निकलना होगा। गायक महेश शर्मा ने कहा आजाद हूं आजाद रहूंगा अपनी कविता गाकर पूरे सदन को गरिमा पूर्ण कर दिया। संगठन के द्वारा 15 वर्ष की यात्रा पूर्ण कर ली गई है इसके लिए बहुत जल्दी संगठन और जागृति करने के लिए हल्दीघाटी महाराणा प्रताप की जन्मस्थली कुंभलगढ़ भी जाएगा। वहां से माटी लेकर सभी संगठन के साथी शपथ लेंगे।
देश में बड़े परिवर्तन की योजना बनाई जा रही है इसके लिए संगठन की यात्रा का नाम राष्ट्र परिवर्तन यात्रा दिया गया है जो जल्दी ही चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर शपथ लेते हुए सभी ने शपथ ली। इस यात्रा के प्रभारी शिक्षाविद रमेशचंद्र चंद्रे, संगठन अध्यक्ष डॉ देवेंद्र पौराणिक, आरसी पांडे, सी के. बिश्नोई के द्वारा पूरी योजना बनाई जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर सभी ने शपथ लेकर नगर पालिका आभार माना । उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा लगातार देशभक्ति के कार्यक्रम में पूरा सहयोग दिया जाता है उसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूरी नगर पालिका के लिए संगठन साधुवाद ज्ञापित करता है। संगठन के परामर्शदाता सुनील बंसल के द्वारा तत्काल छुट्टी के दिन कार्यक्रम करवाने के लिए नगर पालिका का सहयोग लेकर जो कार्य किया है वह भी धन्यवाद के पात्र है। यह जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी राठौर द्वारा दी गई।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!