भैंस खरीदने के बहाने बुलाकर विकलांग युवक पर चाकू से हमला, सोना-चांदी और नकदी लूटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टकरावद (पंकज जैन)। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के मगराना और बॉसखेड़ी के बीच एक सनसनीखेज लूटपाट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने भैंस खरीदने के बहाने एक विकलांग युवक को बुलाकर उस पर चाकू से हमला किया और सोने-चांदी के गहने व नकदी लूटकर फरार हो गए। घायल युवक को मंदसौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, खड़पालिया निवासी मदनलाल पिता किशनलाल गाड़ी लोहार, जो विकलांग है और भैंस खरीदने का काम करता है, को गुरुवार दोपहर 2 बजे एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने भैंस बेचने की बात कहकर उसे मगराना-बॉसखेड़ी के बीच बुलाया। मदन अपनी चार पहिया मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा, जहां बदमाशों ने उसे खेत की ओर ले जाकर उसका मुंह ढक दिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में मदन गंभीर रूप से घायल हो गया।

बदमाशों ने मदन के कान से सोने की बाली, चांदी का कड़ा और 33 हजार रुपये नकद लूट लिए। घायल अवस्था में मदन किसी तरह खड़पालिया पहुंचा, जहां परिजनों ने उसे मंदसौर के पाटीदार हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वर्तमान में उसका इलाज चल रहा है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!