नीमच-मनासा मार्ग पर कुएं में तैरती मिली बैंक के सेल्स मैनेजर लाश, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीमच। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नीमच मनासा मार्ग पर शमशान के सामने कुएं में लाश मिली है। जिसकी सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कुएं से बाहर निकाला।
दरअसल चंबल कॉलोनी के समीप शमशान के सामने स्थित किलोरिया परिवार के कुए में यह लाश मिली है। जिसकी शिनाख्त विष्णु पिता मांगीलाल रैगर रिटायर्ड कॉलोनी धनेरिया रोड़ बघाना के रूप में हुई। मृतक विष्णु HDFC Bank में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। शनिवार की सुबह जब खेत मालिक कृषि कार्य के लिए खेत पर पहुंचे तो उन्हें कुएं में एक व्यक्ति का शव उलटा पड़ा दिखाई दिया। जिसके बाद डायल 100 पर इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची है। शव मिलने की जानकारी जैसे ही क्षेत्र में फैली आसपास के रहवासी भी मौके पर एकत्रित हो गए। फिलहाल शव को कुएं से निकालकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। सिटी पुलिस यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच में भी जुट गई हैं

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!