जावरा में ईद-उल-अजहा का उत्सव: परंपरागत उल्लास और अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जावरा। जावरा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व परंपरागत उल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। शहर की विभिन्न मस्जिदों और बेगमपुरा रोड स्थित ईदगाह में विशेष नमाज का आयोजन किया गया। मुख्य नमाज शहर काजी हाफिज भूरू भाईजान की उपस्थिति में कारी इमरान साहब द्वारा अदा कराई गई।

नमाज से पहले कारी इमरान साहब ने कुरबानी और नमाज का तरीका समझाया तथा कुरबानी के महत्व पर प्रकाश डाला। नमाज के बाद विशेष खुतबा (पैगाम) पढ़ा गया। इसके पश्चात शहर काजी हाफिज भूरू भाईजान ने दुआ कराई। दुआ में उन्होंने मुस्लिम समुदाय, देश की तरक्की, गरीबों की मदद, कुरबानी के जज्बे, हिन्दुस्तान में अमन-शांति और भाईचारे की कामना की।

सीरत कमेटी, जावरा द्वारा शहर काजी हाफिज भूरू भाईजान और कारी इमरान साहब का फूल हार, साफा और शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मोहम्मद साबिर सेठ (एकता बस), पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ, अबरार सर, मुस्ताक जीजा, यूसुफ जारोली, पूर्व पार्षद पेपा पहलवान, हबीबुन नबी, कामिल भाई, मोइन खान पत्रकार, अमन महबूब ट्रेलर, मुबारक खान और कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

नगर पालिका परिषद, जावरा द्वारा भी इस अवसर पर स्वागत सम्मान आयोजित किया गया, जिसमें नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और पार्षदगण शामिल हुए।

ईदगाह में शांतिपूर्ण नमाज और व्यवस्था के लिए सीरत कमेटी के सचिव अबरार भाई ने शासन-प्रशासन, नगर पालिका परिषद, और नगर पालिका अध्यक्ष अमन मोहम्मद यूसुफ कडपा के प्रति आभार व्यक्त किया।

आसिफ अनवर (घड़ीवाले चाचा) ने बताया कि बकरीद का पर्व जावरा में भाईचारे और एकता के साथ मनाया गया। समुदाय ने उत्साहपूर्वक नमाज अदा की और कुरबानी के जज्बे को अपनाया। यह आयोजन शहर में सौहार्द और शांति का प्रतीक बना।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!