अनुभुति कार्यक्रम सम्‍पन्‍न 130 विद्यार्थियो को कराया जंगल भ्रमण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीमच। म.प्र.शासन वन विभाग म.प्र. ईको पर्यटक विकास बोर्ड के समन्वय से वनपरिक्षेत्र जावद द्वारा जंगल बीट डोराई के कक्ष क्र. 157 महुआ खाल में अनुभूति कार्यक्रम (ईको कैम्प) आयोजित किया गया । इसमें शासकीय उ.मा.वि. रतनगढ़, शा. मा.वि. डोराई, के लगभग 130 विद्यार्थियों एवं अध्यपकों ने भाग लिया । विद्यार्थियों को वन एवं वन्यप्राणी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अनुभूति कराकर उनके संरक्षण के लिए जागरूक किया । म.प्र. वनों में पाई जाने वाली वनस्पति उनके दैनिक जीवन में उपयोगों की जानकारी, विषैले सांपो से बचने के विषय में जानकारी, एवं विभिन्न प्रकार के पौधों की जानकारी, वन एवं वन्यप्राणियों के बारे में जागरूक किया गया ।
शिविर में सभी विद्यार्थियों को कीट (अनुभूति पुस्तिका, केप, पेन आदि) प्रदाय की गई । कार्यक्रम में रोचक खेल करवाये गये। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, करवाई गई जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान वाले प्रतियोगियों को पुरूस्कृत किया गया ‘‘मैं भी बाघ‘‘, हम हैं बदलाव, हम हैं धरती के दूत थीम सांग पर बाघ नृत्य भी वनपरिक्षेत्र अधिकारी श्री विपुल प्रभात करोरिया ने करवाया । विद्यार्थियों को परिक्षेत्र सहायक, ग्वालियरकलां, जाट, जावद एवं स्टॉफ द्वारा टोली बना वन भ्रमण कराया गया तथा वनों में मौजूद औषधीय वनस्पतियों, पक्षियों एवं पशुओं के बारे में साथ ही वर्तमान में मिट्टी संरक्षण, जल संरक्षण के लिए किए जा रहे वानिकी कार्यो की जानकारी दी । कार्यक्रम में खेलो के साथ-साथ सामान्य ज्ञान परीक्षा का भी आयोजित की गई । उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्‍यक्ष श्री गोपाल चारण,श्री जसवंत बंजारा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री कचरूमल गुर्जर, श्री पिंकेश मंडोवरा आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!