कमलाशंकर विश्वकर्मा मानव अधिकार आयोग मित्र नामांकित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीमच। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल द्वारा मनासा तहसील के ग्राम भाटखेड़ी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कमलाशंकर विश्वकर्मा को नीमच जिले के भौगोलिक क्षेत्र के लिए आगामी दो वर्षों के लिए आयोग मित्र नामांकित किया गया है।

आयोग के शोध अधिकारी द्वारा 2 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, कमलाशंकर विश्वकर्मा मानव अधिकारों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए निःस्वार्थ एवं मानसेवी सेवाएं प्रदान करेंगे। वे आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए मानव अधिकारों से जुड़े मामलों में सहयोग करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कमलाशंकर विश्वकर्मा पूर्व में भी मानव अधिकार आयोग मित्र के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके पुनः नामांकन से क्षेत्र में मानव अधिकारों के संरक्षण एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।
मानव अधिकारों के हनन से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी मोबाइल नंबर 7838960968 पर दी जा सकती है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!